पिछले चार सर्वे में जानें MP और राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार? छत्तीसगढ़ वालों ने भी बता दिया मूड
MP, Rajasthan, Chhattisgarh chunav survey: नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों की नजर तीन राज्यों पर जाकर अटक गई है। हिंदी बेल्ट के राज्य-...
MP, Rajasthan, Chhattisgarh chunav survey: नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों की नजर तीन राज्यों पर जाकर अटक गई है। हिंदी बेल्ट के राज्य- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सियासी चहलकदमियां तेज हो गई हैं। इन तीनों राज्यों के चुनाव को अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में कई सर्वे सामने आए हैं जिनमें इन राज्यों को लेकर चुनावी भविष्यवाणी की गई है। आइए एक-एक कर पिछले चार सर्वे के नतीजों के बारे में जानते हैं...
unknown nodeइंडिया टीवी के सर्वे में कौन सबसे आगे?
'इंडिया टीवी' के लिए ईटीजी ने तीनों चुनावी राज्यों में एक सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस लीड कर रही है। जी हां... सर्वे में बताया गया है कि एमपी के 230 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 118-128 सीटें जा सकती हैं। वहीं भाजपा को 102-110 सीटों पर जीत मिल सकती है। राजस्थान में भाजपा की सरकार बन सकती है। कुल 200 सीटों में से 95-105 सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 91-101 सीटें जा सकती हैं। छत्तीसगढ़ के लेकर भी कांग्रेस के लिए गुड न्यूज है। सर्वे में यह बताया गया है कि 90 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 48-60 सीटें जा सकती हैं। वहीं भाजपा 28-40 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।
इंडिया टीवी के सर्वे में किसकी बनेगी सरकार?
मध्य प्रदेश- कांग्रेस
छत्तीसगढ़- कांग्रेस
राजस्थान- भाजपा
आईएएनएस-पोलस्ट्रैट के चौंकाने वाले सर्वे
चुनावी राज्यों को लेकर आईएएनएस-पोलस्ट्रैट का भी एक सर्वे सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सकती है। कुल 230 सीटों में से भाजपा 116-124 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 104 सीटें जा सकती हैं। राजस्थान के 200 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 97 से 105 सीटें जा सकती हैं। वहीं भाजपा 89-97 सीटों पर कब्जा कर सकती है। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से 62 सीटों पर कांग्रेस कब्जा कर सकती है और 27 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं।
आईएएनएस-पोलस्ट्रैट के सर्वे में किसकी बनेगी सरकार?
मध्य प्रदेश- भाजपा
राजस्थान- कांग्रेस
छत्तीसगढ़- कांग्रेस
न्यूज 24 ने भी की भविष्यवाणी
पीईएसीएस मीडिया और न्यूज 24 ने चुनावी राज्यों में सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच टाइट फाइट है। 230 सीटों में से भाजपा को 115-122 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 105-115 सीटें जा सकती हैं। राजस्थान में 200 में से 95-105 सीटों पर भाजपा कब्जा कर सकती है। कांग्रेस के खाते में 91-101 सीटें जा सकती हैं। छत्तीसगढ़ में 90 में से 55-60 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं और भाजपा 30-35 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।
न्यूज 24 के सर्वे में किसकी बनेगी सरकार?
मध्य प्रदेश- भाजपा
राजस्थान- भाजपा
छत्तीसगढ़- कांग्रेस
टाइम्स नाउ नवभारत का सर्वे भी आया सामने
टाइम्स नाउ नवभारत ने भी चुनावी राज्यों को लेकर एक सर्वे किया है। सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कुल 230 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 118-128 सीटें जा सकती हैं। वहीं 102-110 सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर सकती है। राजस्थान की कुल 200 सीटों में से 95-105 सीटों पर भाजपा कब्जा कर सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 91-101 सीटें जा सकती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में किसकी बनेगी सरकार?
मध्य प्रदेश- कांग्रेस
राजस्थान- भाजपा
छत्तीसगढ़ को लेकर एक बात कॉमन
पिछले चार सर्वे के नतीजों पर गौर करें तो राजस्थान और मध्य प्रदेश को लेकर अलग-अलग भविष्यवाणी की गई है। लेकिन सभी सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा में टाइट फाइट देखने को मिल सकता है। दो सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही तो दो में भाजपा की। वहीं राजस्थान में चार में से तीन सर्वे में भाजपा आगे है।